43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के कल्याण में होर्डिंग गिरा; कई वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

ठाणे (महाराष्ट्र), 2 अगस्त। महाराष्ट्र के कल्याण में सहजानंद चौक पर शुक्रवार को एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। इस हादसे में वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। यह घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। बारिश के साथ तेज हवाओं के बीच यह हादसा हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि सड़क के एक कोने पर लगा एक बड़ा होर्डिंग उखड़कर गिर गया। वहां खड़ी कुछ कारें और तीन-चार दोपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान मौके पर एक व्यक्ति भी था, जो कुछ मिनट पहले ही अपनी कार पार्क करके बाहर निकला था। कल्याण अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। उल्लेखनीय है कि इस साल 13 मई को लगभग 250 टन वजन वाला एक विशालकाय होर्डिंग मुंबई के घाटकोपर उपनगर में गिर गया था। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। कई बड़े और छोटे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

अन्य ख़बरें

तीन बार जनादेश मिलना असाधारण उपलब्धि’, राघव चड्ढा ने पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक

Newsdesk

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने पत्र लिखकर दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading