28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अफगान सेना ने खोजा कार बम, डिफ्यूज किए 32 आईईडी

काबुल, 12 जनवरी | अफगान सेना ने दो प्रांतों में तलाश के बाद एक कार बम को खोज निकाला और 32 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) को डिफ्यूज किया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी सोमवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्सेज (एएनडीएसएफ) ने वर्दक प्रांत में विस्फोटकों से भरी एक कार की खोज की और कंधार प्रांत में 32 आईईजी को डिफ्यूज कर दिया।

बयान में कहा गया है कि कंधार के पंजवे, अरघंडाब और झारय जिलों में आईईडी पाए गए, जबकि बलों ने तालिबान आतंकवादियों द्वारा कथित तौर पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए तैयार कार बम का पता लगाया।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading