October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

15 अगस्त को इस बार दिल्ली में आतिशी फहराएंगी झंडा, केजरीवाल ने एलजी को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 7 अगस्त । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि इस बार 15 अगस्त को दिल्ली में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी उनकी जगह झंडा फहरायेंगी। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने एलजी को चिट्ठी लिखकर इस बात को सूचित किया है। अरविंद केजरीवाल ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है जिसमें 15 अगस्त पर दिल्ली में झंडा फहराने को लेकर कहा गया है। चिट्ठी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने कहा है, “15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहरायेंगी।” दरअसल दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झंडा फहराते हैं। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया है। गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने बीते सोमवार को शराब घोटाला मामले में सीबीआई की ओर से सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया। हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सीबीआई के कृत्यों में कोई दुर्भावना नहीं है, जिसने दिखाया है कि आप सुप्रीमो कैसे उन गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाही देने का साहस जुटा सकते हैं। सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था जब वह ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो न्यायिक हिरासत में थे। बाद में उन्हें ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन सीबीआई मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है, जिसके चलते वो जेल में हैं।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment