October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

फिक्सिंग में फंसे श्रीलंकाई स्पिनर जयविक्रमा के खिलाफ आईसीसी का एक्शन

नई दिल्ली, 8 अगस्त। श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ एक ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीतकर क्रिकेट जगत में सुर्खिया बटोरी है लेकिन इस बीच श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के एक खिलाड़ी पर फिक्सिंग के आरोप लगे हैं और आईसीसी ने जवाब मांगा है। श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के तीन मामलों में आरोप लगाए गए हैं। आईसीसी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। जयविक्रमा कथित तौर पर भ्रष्टाचार रोधी इकाई को 2021 लंका प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मैच फिक्सिंग करने के लिए संपर्क किए जाने की सूचना समय पर नहीं दे पाए। 25 वर्षीय गेंदबाज ने भ्रष्ट आचरण करने के लिए संपर्क किए जाने से संबंधित संदेशों को डिलीट कर दिया था। आईसीसी के अनुसार, जयविक्रमा के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 6 अगस्त 2024 से 14 दिन का समय है। आईसीसी ने बताया कि 15 मैचों के अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले 25 वर्षीय स्पिनर पर संहिता के तहत निम्नलिखित अपराध लगाए गए हैं- अनुच्छेद 2.4.4: भविष्य के अंतरराष्ट्रीय मैचों में फिक्सिंग करने के लिए उसे प्राप्त संपर्क के विवरण को अनावश्यक देरी के बिना भ्रष्टाचार रोधी इकाई को रिपोर्ट करने में विफल रहना। अनुच्छेद 2.4.4: 2021 लंका प्रीमियर लीग में फिक्सिंग करने के लिए उसे एक भ्रष्ट व्यक्ति की ओर से किसी अन्य खिलाड़ी से संपर्क करने के लिए कहा गया था, जिसके बारे में अनावश्यक देरी के बिना भ्रष्टाचार रोधी इकाई को रिपोर्ट करने में विफल रहना। अनुच्छेद 2.4.7: भ्रष्ट आचरण में शामिल होने के लिए संपर्क और प्रस्ताव वाले संदेशों को हटाकर जांच में बाधा डालना। इसमें आगे बताया गया है, “संहिता के अनुच्छेद 1.7.4.1 और 1.8.1 का पालन करते हुए, श्रीलंका क्रिकेट और आईसीसी ने सहमति व्यक्त की है कि आईसीसी अंतरराष्ट्रीय मैच के आरोपों के साथ-साथ लंका प्रीमियर लीग के आरोप के संबंध में भी कार्रवाई करेगी।” जयविक्रमा ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment