November 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूट्यूब ने हटाया ट्रंप का नया वीडियो, नए अपलोड भी बंद किए

सैन फ्रांसिस्को, 13 जनवरी | गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने कंटेन्ट पॉलिसी के उल्लंघन का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक नया वीडियो हटा दिया है। कंपनी ने उनके अकाउंट के खिलाफ ‘स्ट्राइक’ (नये अपलोड रोकना) भी जारी की है, जिसका मतलब है कि वह कम से कम एक हफ्ते के लिए नए वीडियो या लाइवस्ट्रीम कंटेन्ट अपलोड नहीं कर सकते हैं। यूट्यूब ने द वर्ज से एक बयान में कहा, “हिंसा की आशंका को देखते हुए और हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के कारण हमने सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद डोनाल्ड जे. ट्रंप चैनल पर अपलोड किए गए नए कंटेंट को हटा दिया है। साथ ही उनके अकाउंट के खिलाफ स्ट्राइक जारी की है। लंबे समय से चले आ रहे हमारे स्ट्राइक सिस्टम के तहत चैनल को कम से कम 7 दिनों के लिए नए वीडियो अपलोड करने या लाइव स्ट्रीम करने से रोक दिया गया है। इस समयसीमा बढ़ाई भी जा सकती है।”

यूट्यूब ने ‘हिंसा के बारे में चल रही चिंताओं’ के कारण ट्रंप के वीडियो पर अनिश्चितकाल के लिए कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया है। अब कोई भी इस वीडियो पर टिप्पणी नहीं कर सकेगा। इससे पहले भी यूट्यूब ने ट्रंप के एक वीडियो को हटा दिया था, जिसमें उन्होंने कैपिटल पर हमला करने वाली भीड़ को संबोधित किया था।

उधर ट्विटर पहले ही ‘हिंसा को और भड़काने के जोखिम’ का हवाला देते हुए ट्रंप को अपने प्लेटफॉर्म से प्रतिबंधित कर चुका है। फेसबुक ने भी शुरूआत में ट्रंप को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 24 घंटे तक पोस्ट करने से रोका था। बाद में इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 20 जनवरी तक उनके अकाउंट को बंद करने की घोषणा कर दी।

अन्य ख़बरें

-भारत एफटीए से बदलेगा भारत-जर्मनी व्यापार, टैरिफ घटेंगे, रोजगार बढ़ेंगे: डॉ. जैस्पर वीक

Newsdesk

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा ‘मिस्टर वीटो’ : ट्रंप

Newsdesk

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ‘अपनी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment