17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मंदिर में पहले पूजा, फिर देवी के सोने का आभूषण लेकर फरार हुआ चोर, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

अन्नमय्या, 10 अगस्त। आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले स्थित बटागंगम्मा मंदिर में देवी का आभूषण चुरा शख्स फरार हो गया। चोरी के दो दिन बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चोर की हरकतें कैद हुई हैं। इसमें शातिर चोर देवी की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो फुटेज में चोर भक्त का रूप धर मंदिर में प्रवेश करता दिखा। ऐसा शायद खुद पर शक न जाने की सोच के साथ उसने किया। फुटेज में वह देवी के मंदिर में दाखिल हो पूर्जा-अर्चना करते दिखता है। फिर अगले ही पल चारों ओर नजर घुमाता है ये देखने के लिए कि कोई पास में मौजूद तो नहीं है। फिर मौका पाते ही देवी की मूर्ति पर चढ़े सोने के आभूषण को एक एक कर उतारने लगता है। कुछ सेकंड में ही वह मूर्ति पर चढ़े सोने के आभूषण चुरा कर फरार होता भी देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मंदिर में चोरी की यह घटना (8 अगस्त) सुबह 10 और साढ़े 10.30 के बीच की है। आमतौर पर सुबह के वक्त भक्तों की भीड़ कम होती है, जिसका फायदा इस चोर ने उठाया। जैसे ही मंदिर प्रशासन के लोगों को पता चला कि देवी की मूर्ति से आभूषण चोरी किया गया है तो मंदिर में लगे कैमरे खंगाले। सीसीटीवी खंगाला गया तो चोर का चेहरा सामने आ गया। मंदिर प्रशासन ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। मंदिर प्रशासन में चोरी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि क्या यह चोर इससे पहले भी मंदिर में दाखिल हआ था?

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading