24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम ने सरकारी आवास पर किया ध्वजारोहण, बोले- सारे त्योहारों में यह त्योहार सबसे ऊपर

भोपाल, 15 अगस्त। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने तमाम लोगों और पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर महापुरुषों को याद करते हुए तमाम नारे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “सारे त्योहारों में यह त्योहार सबसे ऊपर है। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान इसलिए दिया कि हम स्वतंत्र रह सकें।” वहीं जिले स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्री और कलेक्टर ध्वजारोहण कर रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जा रहा है। विभिन्न आकर्षक झांकियां भी निकल रही हैं। इन झांकियां में जहां एक ओर स्वतंत्रता संग्राम का चित्रण किया गया है तो वही दूसरी ओर देश की उपलब्धियां को भी प्रदर्शित किया गया है। बता दें, मध्य प्रदेश में स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही प्रभात फेरियां निकाली गईं। राज्य के गांव से लेकर राजधानी तक स्वाधीनता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। साथ में देशभक्ति गीतों को गुनगुनाते हुए वे कदम ताल करते नजर आए। निजी इमारत से लेकर सरकारी इमारतें तक आकर्षक तौर पर सजाई गई है। इन इमारतों पर तिरंगा लहरा रहा है और देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर इमारतों पर आकर्षक और भव्य रोशनी की गई थी। रात भर इमारतें दूधिया रोशनी में नहाई नजर आई। राज्य के बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में स्वाधीनता दिवस को लेकर गजब का उत्साह और जोश नजर आ रहा है। यही कारण है कि सुबह घूमने निकले लोगों के हाथ में भी तिरंगा नजर आया। इसके साथ ही सरकारी निजी संस्थानों, निजी संस्थाओं और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

*राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading