22.7 C
Jabalpur
September 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में लगातार तीसरे दिन कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,000 से ऊपर

ब्रासीलिया, 15 जनवरी | ब्राजील में कोरोना से एक दिन में 1,000 से अधिक मौतें हो रही हैं और यहां लगातार तीन दिनों से 60,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दुनिया में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल ब्राजील में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। सरकार ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को देश में 67,758 मामलों की पुष्टि हुई है और इस दौरान 1,131 जानें गई हैं।

इन नए आंकड़ों के चलते मृतकों की संख्या में 207,095 तक का इजाफा हुआ है और मामलों की कुल संख्या 8,324,294 हो गई है।

कोरोनावायरस से हुई मौत के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है, जबकि पहले नंबर पर अमेरिका और तीसरे पर भारत है।

यहां के साओ पाउलो राज्य में आबादी सबसे ज्यादा है और वायरस का कहर भी यहां ज्यादा है। यहां मामलों और हुई मौतों की संख्या क्रमश: 1,590,829 और 49,289 है।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में डेंगू के प्रकोप से पांच और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 107

Newsdesk

पाकिस्तान: हिंदू युवती के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और शादी के मामले ने बढ़ाई चिंताएं

Newsdesk

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, ये आयुर्वेदिक सावधानियां बरतें: डायरेक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading