17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

केदारनाथ धाम में राशन की किल्लत, पुरोहितों ने लगाया बंदरबांट का आरोप

केदारनाथ, 20 अगस्त। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच राशन की किल्लत हो गई है। राशन की किल्लत होने से तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि बीते दिनों चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ में राशन पहुंचाया गया था। राशन की बंदरबांट की गई और अब राशन का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि 21 जुलाई को केदारनाथ के रास्ते में आपदा आने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। रास्तों को ठीक करने का काम चल रहा है। इसी बीत केदारनाथ धाम में दुकानदार, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति कर्मचारी और साधु-संत सभी के सामने राशन का संकट हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को यहां राशन की व्यवस्था करनी चाहिए। रविवार को चिनूक से राशन आया था, लेकिन पता नहीं चल रहा है कि राशन कहां चला गया। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि केदारघाटी में हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मोटर मार्ग और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे घोड़े-खच्चरों की आवाजाही नहीं हो पाई है और खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण राशन की किल्लत हो गई है।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading