21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत

काबुल, 22 अगस्त। अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ के कारण दस लोगों की मौत हो गई है। देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान सैक ने बताया कि हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण 10 लोगों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए। सैक ने बुधवार रात कहा कि प्राकृतिक आपदा की घटनाओं में 100 आवासीय घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए और कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के कार्यवाहक प्रमुख ने सभी प्रांतीय अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। मई के बाद से युद्धग्रस्त देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में लगभग 400 लोगों की मौत हो गई है, सैकड़ों अन्य घायल हो गए हैं, साथ ही संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक कुरैशी बैडलोन ने बुधवार को कहा कि पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है और सात अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारी के अनुसार, मंगलवार रात भारी बारिश के कारण प्रांतीय राजधानी जलालाबाद शहर और पड़ोसी सुर्ख रॉड जिले में अचानक बाढ़ आ गई, प्रारंभिक जानकारी में 18 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इसी तरह की एक घटना में मंगलवार को पंजशीर प्रांत में भी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। अचानक आई बाढ़ से कई घर, नहरें और सड़कें बह गईं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

अन्य ख़बरें

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की भविष्य की तैयारी को मजबूत करने के लिए भूमि युद्ध सिद्धांत जारी किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading