31.5 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

फ्रांस में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार के पार

पेरिस, 17 जनवरी | फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 196 लोगों की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई। शनिवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोविड के कारण कुल 70,142 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इसी एक दिन में 21,406 नए मामले भी सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 28,94,347 हो गई है। वहीं बीते 7 दिनों में 9,653 कोविड -19 रोगी अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 1,402 वेंटिलेटर पर हैं।

शनिवार से रात 8 बजे शुरू होने वाला कर्फ्यू शाम 6 बजे से ही शुरू हो गया। इसके तहत सभी बाजार-दुकानें 2 घंटे पहले ही बंद हो गईं और लोग अगले दिन के सुबह 6 बजे तक के लिए अपने घरों में बंद हो गए।

बता दें कि देश में 27 दिसंबर, 2020 से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके तहत अब तक 4,13,046 लोगों को पहला डोज मिल चुका है, इनमें ज्यादातर लोग नसिर्ंग होम में रहने वाले बुजुर्ग और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे ‘लंग नोड्यूल’ की सर्जरी

Newsdesk

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने नए हमले का दावा क‍िया, तेहरान ने बातचीत में मदद की पेशकश की

Newsdesk

पनामा में तीन द‍िन बाद फ‍िर ह‍िली धरती, 6.1 तीव्रता वाले भूकंप से लोगों में दहशत, आपातकाल घोष‍ित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading