31.5 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवरात्रि में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने निगम की तैयारी, समितियों से प्लास्टिक मुक्त भंडारों की अपील



जबलपुर। नवरात्रि के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। दुर्गा पंडालों, प्रमुख मार्गों और बाजारों में नियमित सफाई कराई जा रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दुर्गा उत्सव समितियों और नागरिकों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
महापौर और निगमायुक्त ने भंडारों एवं प्रसादी वितरण के दौरान प्लास्टिक के डिस्पोजेबल बर्तनों का उपयोग नहीं करने और कचरे का उचित प्रबंधन करने पर जोर दिया। उन्होंने समितियों से कहा कि आयोजन स्थलों पर कचरा निर्धारित डस्टबिन में एकत्रित करें, ताकि आसपास गंदगी न फैले।
पूजन सामग्री अलग रखने की अपील
नगर निगम ने फूल-पत्तियों और पूजन सामग्री को सामान्य कचरे से अलग रखने की अपील की है। एकत्रित सामग्री को निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालने की सलाह दी गई है, जिससे उसका उचित निपटान किया जा सके।
महापौर और निगमायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर को स्वच्छ बनाए रखना नगर निगम के साथ नागरिकों और आयोजन समितियों की भी जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से नवरात्रि के आयोजनों के दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जा सकती है।

अन्य ख़बरें

नर्मदा एक्सप्रेस से महिला यात्री के जेवरों की चोरी के आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, खुलासा, 60,000 के जेवर जब्त

Newsdesk

अचानक अधारताल तहसील पहुंचे कलेक्टर, नामांतरण की फाइलें जांचीं

Newsdesk

हनुमान टोरिया मंदिर में नागा साधु पर चाकू से हमला, सिर और पेट में आई चोटें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading