31.5 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनुमान टोरिया मंदिर में नागा साधु पर चाकू से हमला, सिर और पेट में आई चोटें



जबलपुर। कांचघर स्थित हनुमान टोरिया मंदिर में मंगलवार तड़के एक नागा साधु पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में साधना कर रहे अखंडानंद गिरि स्वामी के सिर और पेट में चोटें आई हैं। घायल साधु ने हमले के पीछे पारस कंपनी से जुड़े कुछ लोगों का हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
अखंडानंद गिरि स्वामी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे वे मंदिर परिसर में शिवपुराण का पाठ कर रहे थे। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल साधु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
साधु का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर परिसर में रहने को लेकर पारस कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने मंदिर में बनी कुटिया, दानपेटी और अन्य सामान पर कब्जे का आरोप भी लगाया है। उन्हें आशंका है कि इसी विवाद के चलते हमला किया गया।
अखंडानंद गिरि स्वामी ने बताया कि वे करीब 20 साल पहले भी जबलपुर में रह चुके हैं और अब चातुर्मास में साधना के लिए मंदिर पहुंचे थे। हमलावरों की पहचान, हमले के कारण और विवाद की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य ख़बरें

नर्मदा एक्सप्रेस से महिला यात्री के जेवरों की चोरी के आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, खुलासा, 60,000 के जेवर जब्त

Newsdesk

अचानक अधारताल तहसील पहुंचे कलेक्टर, नामांतरण की फाइलें जांचीं

Newsdesk

हनुमान टोरिया मंदिर में नागा साधु पर चाकू से हमला, सिर और पेट में आई चोटें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading