31.5 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

MANIT के विद्यार्थियों ने देखा जबलपुर में नगरीय विकास का कामकाज



वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, एसटीपी और डुमना नेचर पार्क का किया भ्रमण; नर्मदा संरक्षण पर शोध के लिए किया प्रेरित
जबलपुर। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल के विद्यार्थियों ने अध्ययन भ्रमण के दौरान जबलपुर में नगर निगम की विकास एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। विद्यार्थियों ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और डुमना नेचर पार्क का भ्रमण कर अपशिष्ट प्रबंधन, जल शोधन और जैव विविधता से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कचरे से ऊर्जा उत्पादन और अपशिष्ट जल के उपचार की प्रक्रियाओं को समझा। डुमना नेचर पार्क में प्राकृतिक परिवेश और जैव विविधता का भी अवलोकन किया।
निगमायुक्त से की चर्चा
विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार से मुलाकात कर शहर के विकास कार्यों, नगरीय प्रबंधन और तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की। निगमायुक्त ने नगरीय विकास में तकनीक और पर्यावरणीय संतुलन की भूमिका पर जानकारी साझा की।
नर्मदा संरक्षण पर शोध का सुझाव
निगमायुक्त ने विद्यार्थियों को मां नर्मदा के संरक्षण, नदी की स्वच्छता और पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े विषयों पर शोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक के उपयोग से पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान तलाशने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त, उपायुक्त और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा MANIT भोपाल की प्रोफेसर डॉ. सुरभि मेहरोत्रा मौजूद रहीं।

अन्य ख़बरें

नर्मदा एक्सप्रेस से महिला यात्री के जेवरों की चोरी के आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, खुलासा, 60,000 के जेवर जब्त

Newsdesk

अचानक अधारताल तहसील पहुंचे कलेक्टर, नामांतरण की फाइलें जांचीं

Newsdesk

हनुमान टोरिया मंदिर में नागा साधु पर चाकू से हमला, सिर और पेट में आई चोटें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading