July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

ग्रेटर नोएडा, 24 अगस्त। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में दहेज की मांग को लेकर एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के पिता ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की जिसके बाद केस दर्ज किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने साथ ही फरार पति समेत ससुराल वालों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक, आज 24 अगस्त को थाना दनकौर में एक शख्स से सूचना आई कि उसकी बेटी को उसके पति दीपक भड़ाना व ससुराल पक्ष के लोगों ने गोली मार दी है। जिससे उसकी बेटी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स मौजूद है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सराय काले खां में रहने वाले चौधरी हरवीर सिंह ने शनिवार सुबह दनकौर थाना पहुंचकर यह शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी निधि की उसके पति दीपक भड़ाना ने गोली मार कर हत्या कर दी है। चौधरी हरवीर सिंह ने शिकायत में यह भी बताया कि पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी अपने ससुराल पहुंची थी। एडीसीपी के मुताबिक इस मामले में शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और कई टीमों का गठन कर आरोपी पति समेत ससुराल के अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading