26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अपने बैंक खाते को लेकर क्यों चिंतित हुईं फिल्ममेकर फराह खान

मुंबई, 28 अगस्त। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बुधवार को कॉमेडियन और एक्ट्रेस जेमी लीवर का एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह उनकी नकल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें डर है कि एक दिन जेमी लीवर उनके बैंक अकाउंट से भी पैसे निकाल लेंगी। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जैमी को फराह की नकल करते हुए देखा जा सकता है। जैमी फराह की नकल करते हुए उनकी गाड़ी में बैठ रही है। इस दौरान वह ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई हैं। वीडियो में जेमी फराह की आवाज में ड्राइवर को “चलो गाड़ी खोलो…” बोल रही हैं। इतने में फराह खान हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई पहुंचती है। और मजाकिया भाव में ड्राइवर से “अंधा है क्या तू..दिखाई नहीं देता है क्या..किसी को भी बिठा रहा है गाड़ी में…” कहती हैं। फिर वह जेमी को कार से बाहर खींचती है और किस करते हुए कहती है, “कल तो मेरे बैंक भी पहुंच जाएगी ये लड़की।” और फिर उसे घर जाने के लिए कहती है। फराह ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में “मेरा सबसे सेक्सी संस्करण! मुझे डर है कि वह जल्द ही मेरी आवाज से मेरा बैंक खाता सक्रिय कर देगी… लव यू” लिखा है। बता दें कि जेमी पेशे से कॉमेडियन और वरिष्ठ अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी हैं। उन्होंने 2012 से मुंबई के कॉमेडी स्टोर में स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर परफॉर्म किया है। वह 2013 में सोनी चैनल पर ‘कॉमेडी सर्कस के महाबली’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2015 में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। जेमी ‘हाउसफुल 4’, ‘भूत पुलिस’, ‘यात्री’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने ‘आ ओक्कती अडक्कू’ से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्हें आखिरी बार कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ ‘पॉप कौन?’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था और इसका निर्माण यम प्रोडक्शन ने किया था। इस सीरीज में कुणाल खेमू, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अश्विनी कालसेकर, चंकी पांडे, सतीश कौशिक, फरहाद सामजी, जाकिर हुसैन, नुपुर सनोन और ताशा भांब्रा ने काम किया है। इस बीच, फराह ने आखिरी बार एटली द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ को कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति ने काम किया है।

अन्य ख़बरें

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

चीन सीमा पर आईटीबीपी प्रमुख की टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण, किसी विशेष घटना से जुड़ा नहीं मामला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading