21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

लखनऊ में होगी ‘तिकड़म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

मुंबई, 29 अगस्त। एक्टर अमित सियाल की फिल्म तिकड़म अपनी कहानी और स्टारकास्ट के लिए काफी तारीफें बटोर रही हैं। इस बीच फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में रखी गई है। इस फिल्म को वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी प्रतिनिधि देखेंगे। फिल्म तिकड़म को आईएएस, आईपीएस अधिकारी और यूपी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, छात्र और शिक्षक एक साथ देखेंगे। लखनऊ के एक स्कूल में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य अभिनेता अमित सियाल और निर्देशक भी मौजूद रहेंगे। फिल्म ‘तिकड़म’ में अरिष्ट जैन, आरोही सौद, दिव्यांश द्विवेदी और नयन भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल और रामनगर में हुई है। यह फिल्म पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जो एक पिता और उसके बच्चों के बीच के इमोशनल रिश्ते को दिखाती है। इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और पार्थ गज्जर, पूनम श्रॉफ, सवियो शेनॉय, श्वेता शर्मा आंचलिया ने प्रोड्यूस किया है। अमित सियाल की बात करें तो वे इससे पहले “चार्ली के चक्कर में” में नज़र आ चुके हैं। वह इसके सह-लेखक और सह-प्रोड्यूसर भी हैं। उनके हालिया प्रोजेक्ट में इस्साक भी शामिल हैं, जो रोमियो और जूलियट की कहानी पर आधारित है। इसे वाराणसी में शूट किया गया था, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और रणदीप हुड्डा हैं। इसके अलावा अमित सियाल ने भारतीय प्रोड्यूसर एकता कपूर और बिजॉय नांबियार की फिल्म ‘कुकू माथुर की झंड हो गई’ के लिए भी काम किया है। उन्हें ‘मिर्जापुर’, ‘महारानी’, ‘जामताड़ा- सबका नंबर आएगा’, ‘काठमांडू कनेक्शन’ और ‘इनसाइड एज’ में अपने काम के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि फिल्म तिकड़म निर्माता विवेक आंचलिया की डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म को ह्यूस्टन के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव और भारत के जागरण फिल्म महोत्सव दोनों में तारीफें भी मिली हैं। विवेक आंचलिया नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘राजमा चावल’ की कहानी लिखी भी है और पटकथा में भी योगदान दिया है।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading