24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ, ऑटो और आईटी शेयर चमके

मुंबई, 29 अगस्त। भारतीय शेयर बाजारों के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार अपने ऑल-टाइम हाई पर बंद हुए। कारोबार की समाप्ति पर बीएसई का सेंसेक्स 349 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,134 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,151 अंक पर बंद हुआ। बीच कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 82,285 अंक और 25,192 अंक का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। लार्जकैप शेयरों में खरीदारी हुई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर दबाव के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 262 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,883 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 105 अंक या 0.54 प्रतिशत टूटकर 19,214 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में 2,510 शेयर लाल निशान में और 1,435 शेयर हरे निशान में रहे जबकि 102 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, विप्रो, एसबीआई, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलिवर टॉप गेनर्स थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिनसर्व, एफएमसीजी और एनर्जी सूचकांकों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। वहीं, फार्मा, धातु, मीडिया और रियल्टी में गिरावट थी। ब्रोकरेज हाउस एसएएस ऑनलाइन के सीईओ और संस्थापक श्रेय जैन का कहना है कि निफ्टी में लगातार 10 दिन से खरीदारी देखी जा रही है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना और ग्रामीण मांग में वृद्धि होने के चलते आईटी और एफएमसीजी शेयरों में तेजी बनी हुई है। कारोबार की शुरुआत में सुबह बाजार सपाट था। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 73 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,712 अंक और निफ्टी 20 अंक या 0.08 प्रतिशत के दबाव के साथ 25,031 अंक पर था।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading