22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तीन नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने पर लोगों ने कहा थैंक्यू

नई दिल्ली, 31 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करने जा रहे हैं। ये ट्रेनें चेन्नई-नागरकोइल, मदुरै-बेंगलुरु और मेरठ-लखनऊ के बीच चलेंगी। तीन वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से लोगों में काफी खुशी है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्यू कहा है। मदुरै-बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों ने पीएम मोदी को थैंक्यू कहा है। दरअसल, मदुरै और बेंगलुरु के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन मदुरै से 7 घंटे 45 मिनट और वापसी में 8 घंटे 15 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। मदुरै से चलने के बाद, ट्रेन डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम, कृष्णराजपुरम में रुकेगी और फिर बेंगलुरु कैंट पर अपनी यात्रा पूरी करेगी। वंदे भारत ट्रेन तमिलनाडु के व्यस्त मंदिर शहर मदुरै को बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे व्यापारियों, छात्रों और अन्य कामकाजी लोगों को तमिलनाडु में अपने मूल स्थानों से बेंगलुरु तक आने-जाने में सुविधा होगी। यात्री रमेश ने कहा है कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने से यहां के रहने वाले लोगों में खुशी की लहर है। मदुरै के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। वंदे भारत ट्रेन में साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है। यात्रा भी बहुत आरामदायक होती है। ट्रेन में काफी अच्छी व्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी को बहुत बहुत धन्यवाद। एक महिला यात्री ने कहा, मैं वंदे भारत ट्रेन में इससे पहले भी यात्रा कर चुकी हूं। वंदे भारत में यात्रा का अनुभव काफी अच्छा रहा है। मदुरै से बेंगलुरु के लिए वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। यह सभी के लिए बहुत अच्छा है। इससे लोग कम समय में सुरक्षित ऑफिस पहुंच सकेंगे। इस ट्रेन के माध्यम से टूरिज्म को भी काफी फायदा होगा। एक अन्य महिला यात्री ने कहा, यह ट्रेन कम समय में यात्रा संपन्न कराएगी। यह उनके लिए काफी अच्छी सौगात है जो अपने जीवन में ज्यादा ही व्यस्त रहते हैं। अब कम समय में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। वंदे भारत में यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं, वंदे भारत से लोगों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यात्री ने कहा, मदुरै में मंदिरों के दर्शन के लिए यह ट्रेन काफी अच्छी होगी। लोग आसानी से मंदिरों के दर्शन कर दोबारा घर लौट सकेंगे। प्रधानमंत्री के बारे में क्या कहें। आज वह विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता में से एक हैं।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading