क्राइम ब्रांच सहित कुण्डम और मदनमहल पुलिस की कार्रवाई, 39.5 किलो कार्बाइड, 14 गन और निर्माण सामग्री जब्त
जबलपुर। दीपावली के दौरान प्रतिबंधित कार्बाइड गन के अवैध निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच, कुण्डम और मदनमहल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड, 14 कार्बाइड गन, सात सर्किट और सात प्लास्टिक पाइप जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 मनीष भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा और डीएसपी क्राइम उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
थाना प्रभारी चरगवां सरोजनी चौकसे ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घुघरी तिराहे पर एक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और चरगवां पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां लाल गमछा, गुलाबी टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट पहने संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई। उसकी पहचान शिवकुमार चौबे (42), निवासी ग्राम जमुनिया, थाना चरगवां के रूप में हुई। तलाशी में उसके मटमैले थैले से प्लास्टिक की पन्नी में रखा 582 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में शिवकुमार ने गांजा शहपुरा फुलर निवासी संदीप लोधी से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम खुरई शहपुरा भीटा तिराहे पर संदीप के पान के टपरे के पास दबिश दी। संदीप लोधी (32), निवासी फुलर शहपुरा को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। टपरे के बाजू में रखी थैली से 1 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 442 ग्राम गांजा जब्त कर शिवकुमार चौबे और संदीप लोधी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


