August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बेंगलुरु में फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, एक की मौत चार घायल

बेंगलुरु, 3 सितंबर । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फ्लाईओवर से एक कार नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 3:45 बजे कार की एक बाइक से टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। ये कार तमिलनाडु की बताई जा रही है। पता चला है कि हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जबकि दो लोग बाइक पर थे। इस हादसे में सभी पांचों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading