November 2, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पुरानी दिल्ली 6 ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया : ऋषभ पंत

नई दिल्ली, 9 सितंबर। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अदाणी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में पुरानी दिल्ली 6 की टीम के प्रदर्शन और समर्पण की सराहना की है। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे पुरानी दिल्ली 6 का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। हालांकि, पंत ने पूरे टूर्नामेंट में टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। इस तरह दूसरे स्थान पर काबिज साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने फाइनल में जगह बनाई और 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली पुरानी दिल्ली 6 बाहर हो गई। पुरानी दिल्ली 6 के प्रदर्शन पर करीब से नजर रखने वाले ऋषभ पंत ने कहा कि टीम अगले सीजन में और मजबूती से वापसी करेगी। भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसका कैप्शन था “हमारी टीम ने दिल जीत लिया है।” पंत ने एक बयान में कहा, “मैने टीम का परफॉर्मेंस देखा और उनकी कड़ी मेहनत भी। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बारिश ने हमारा काम थोड़ा खराब कर दिया, लेकिन मुझे हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। हमने इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी। मुझे विश्वास है कि हम अगले साल और मजबूती से वापसी करेंगे और खिताब जीतने का लक्ष्य रखेंगे।” इस बीच, अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सीजन के दौरान पुरानी दिल्ली 6 की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। वह सेमीफाइनल में खेल नहीं हो सकने पर निराश थे, लेकिन दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की। इशांत ने कहा, “मैंने देखा है कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने कितना प्रयास किया है। इस तरह से बाहर होना निराशाजनक है, लेकिन टीम अपना सिर ऊंचा रख सकती है। हमने बेहतरीन क्षमता दिखाई है और मुझे पता है कि अगला सीजन और भी बेहतर होगा।” उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रीमियर लीग में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने टूर्नामेंट का मजा खराब किया है। टूर्नामेंट में इन परेशानियों को देखकर यह साफ हो गया है कि नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखना कितना जरूरी है। अगर रिजर्व डे होता तो पुरानी दिल्ली 6 को फाइनल में जगह बनाने का मौका मिल सकता था।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment