31.5 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोविड से 445 नई मौतें दर्ज

पेरिस, 26 जनवरी | फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 445 नई मौतों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में अब तक महामारी से हुई मौतों की संख्या 73,494 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों में इनका खुलासा हुआ है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 4,240 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें शामिल करते हुए संक्रमितों की संख्या देश में 30,57,857 तक पहुंच गई है।

सरकार के कोरोनावायरस इंफॉर्मेशन वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 531 मरीजों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है और इसी के साथ यहां अस्पतालों में एडमिट मरीजों की संख्या इस वक्त 26,924 है।

यहां 9 दिसंबर के बाद से यह पहली दफा है, जब गहन चिकित्सा विभाग में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 3,000 तक पहुंच गई है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि “ये संकेत चिंताजनक हैं।”

अन्य ख़बरें

पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे ‘लंग नोड्यूल’ की सर्जरी

Newsdesk

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने नए हमले का दावा क‍िया, तेहरान ने बातचीत में मदद की पेशकश की

Newsdesk

पनामा में तीन द‍िन बाद फ‍िर ह‍िली धरती, 6.1 तीव्रता वाले भूकंप से लोगों में दहशत, आपातकाल घोष‍ित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading