19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

जब करीना कपूर ने कहा था, ‘बॉलीवुड एक मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री है’

When Kareena Kapoor called out Bollywood for its male dominance

मुंबई, 30 सितंबर। केकेके यानि करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम! अपनी एक्टिंग के दम पर खास मुकाम हासिल करने वाली एक्टर ने एक वक्त बॉलीवुड की दकियानूसी सोच को टारगेट किया था। माना था कि ये मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री है। एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जब उनसे फिल्म में उनकी आदर्श भूमिका के बारे में पूछा गया, तो बेबो ने तंज कसते हुए कहा था, “आदर्श भूमिका? आदर्श भूमिका, असल में मेरी कोई आदर्श भूमिका नहीं है। जब तक भूमिका अच्छी है, तब तक सब ठीक है… क्योंकि यह एक मेल डोमिनेटेड (पुरुष प्रधान) इंडस्ट्री है। वैसे आदर्श भूमिका वही है जैसी मैंने अपनी पहली फिल्म (रिफ्यूजी) में निभाई थी, मैं उस तरह की दमदार भूमिकाएं पाना चाहूंगी। मैं इस तरह की दमदार भूमिकाएं पाना चाहूंगी।” करीना ने 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू किया था। करीना को एक्शन ड्रामा फिल्म में उनकी शानदार भूमिका के लिए सराहा गया, और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट (फीमेल) फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘यादें’, ‘अशोका’, ‘कभी खुशी कभी गम….’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’, ‘जीना सिर्फ़ मेरे लिए’, ‘तलाश: द हंट बिगिन्स…’, ‘खुशी’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूँ’ और वॉर-ड्रामा ‘एल.ओ.सी. और कारगिल’ शामिल हैं। 2004 में, उन्होंने सुधीर मिश्रा की ‘चमेली’ कर सबको चौंका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने सेक्स वर्कर का रोल निभाया था। उनकी अदाकारी को क्रिटिक्स ने काफी सराहा भी था। फिर उन्होंने 2004 की फिल्म ‘देव’ और 2006 की फिल्म ‘ओमकारा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो क्रिटिक्स अवार्ड भी जीते। उनके करियर ग्रोथ में इम्तियाज अली के निर्देशन में सजी ‘जब वी मेट’ का भी बड़ा हाथ रहा। 2010 की फिल्म ‘वी आर फैमिली’ ने उनके एक्टिंग स्किल को और उजागर किया। करीना करियर और निजी जिंदगी को अच्छे से बैलेंस करने के लिए भी जानी जाती हैं। 16 अक्टूबर 2012 को कपूर ने मुंबई के बांद्रा में एक निजी समारोह में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। बेबो ने शादी के बाद कहा था अपने नाम में खान जोड़ने के बावजूद वह शादी के बाद भी हिंदू धर्म का पालन करना जारी रखूंगी। उनके दो बेटे हैं तैमूर और जहांगीर। जिनके साथ अक्सर वो क्वालिटी टाइम बिताती दिख जाती हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading