20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘बिग बॉस 18’ के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट! निया शर्मा, पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ समीरा रेड्डी का नाम भी

मुंबई, 30 सितंबर। ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन पर सबकी नजर है। इस बार टीवी और हिन्दी फिल्मों के कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इस विवादित रियलिटी शो में निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, पद्मिनी कोल्हापुरी, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, कृष्णा श्रॉफ हिस्सा ले रहे हैं। आईएएनएस को कुछ विश्वसनीय सूत्रों ने इन नामों की जानकारी दी है। प्रतिभागियों की लिस्ट देखकर कहा जा सकता है कि इसमें गुजरे हुए कल, आज और आने वाले कल का परफेक्ट ब्लेंड है। निया शर्मा, कृष्णा श्रॉफ जैसे हॉट सेलिब्रेटी भी हैं तो पद्मिनी कोल्हापुरी और समीरा रेड्डी जैसी अदाकाराएं भी हैं। बिग बॉस -18 में गश्मीर महाजनी, न्यारा बनर्जी, सुरभि ज्योति, मुस्कान बामने और एलिस कौशिक के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। बिग बॉस-18 में इन चर्चित चेहरों को लेकर कयासबाजी का दौर चालू हो गया है। शो के होस्ट सलमान खान क्या पुराने तेवर के साथ ही कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे या इस बार रवैया कुछ अलग होगा? बता दें कि स्टैंड अप कॉमेडियन -गायक मुनव्वर फारुकी ने कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित रियलिटी शो के पिछले सीजन को जीता था। ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर 6 अक्टूबर को कलर्स पर होने वाला है। निया स्मॉल स्क्रीन की बड़ी स्टार हैं। फिलहाल सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रही हैं। इस शो में कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, जन्नत जुबैर रहमानी, रीम शेख, सुदेश लहरी और कश्मीरा शाह भी हैं। वह फैंटेसी-थ्रिलर-रोमांस ‘सुहागन चुड़ैल’ में निशिगंधा की भूमिका भी निभा रही हैं। वहीं, शोएब इब्राहिम को आखिरी बार ‘झलक दिखला जा 11’ में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था। समीरा रेड्डी को आखिरी बार 2013 में कन्नड़ फिल्म ‘वरधनायक’ में देखा गया था, जबकि शिल्पा आखिरी बार एक्शन फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ में नजर आई थीं। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की छोटी बहन कृष्णा ने हाल ही में कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14’ में दिखाई दी थी। जहां उन्होंने खतरों से भरे एक से बढ़कर एक स्टंट किए थे। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में का खिताब करण वीर मेहरा ने अपने नाम किया था। गश्मीर वेब सीरीज ‘गुनाह’ में नजर आ चुके हैं और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14’ के दूसरे रनर अप हैं। नायरा को आखिरी बार वेब शो ‘फुह से फैंटेसी 2’ में देखा गया था। सुरभि पंजाबी एक्शन फिल्म ‘खदारी’ में नजर आई थीं।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading