27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)मनोरंजन (रीजनल)राष्ट्रीय

स्टार फिल्मकार : जिनकी फिल्म के करोड़ों फैन, बंपर कमाई, फिर भी रहे मायूस

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। बॉलीवुड की एक मल्टी-स्टारर और देशभक्ति की भावना से भरी फिल्म है ‘बॉर्डर’। अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है तो आपको हिंदी सिनेमा का फैन शायद ही कहा जाए। इस फिल्म ने जेपी दत्ता को बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों की कतार में खड़ा कर दिया था। इस फिल्म के हर सीन, हर डायलॉग आइकॉनिक हैं, जिसे आज भी उतनी ही शिद्दत से महसूस किया जाता है। जेपी दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1949 को हुआ था। जब भी उनका जिक्र होता है तो जेहन में अचानक ‘बॉर्डर’ फिल्म का नाम तैरने लगता है। जेपी दत्ता अपने दौर के शायद सबसे अलग निर्देशक या यूं कहें फिल्मकार रहे, जिनकी काबिलियत किसी अवॉर्ड की मोहताज नहीं रही। उनकी फिल्म और उसके पीछे लाखों चाहने वाले जेपी दत्ता के लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं। यही खासियत उन्हें सबसे अलग खड़ा करती है। ‘बॉर्डर’ फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्‍ना जैसे दिग्गज एक्‍टर्स थे। वहीं, इसके गाने ‘संदेशे आते हैं…’ ने लोगों की आंखें नम कर दी। इस फिल्म का क्रेज ऐसा था कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की लागत 10 करोड़ रुपए थी और इसकी शूटिंग 75 दिनों में पूरी हो गई थी। इस फिल्म ने उस दौर में 39.45 करोड़ की कमाई की थी। हैरानी की बात यह है कि जेपी दत्ता ने ‘बॉर्डर’ जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्म दी, इस फिल्म की सफलता से वह दुखी भी रहे। इस फिल्म की सफलता ने जेपी दत्ता को रातोंरात सुपर डायरेक्टर बना दिया। लेकिन, यह बात उन्हें काफी समय तक खटकती रही। जेपी दत्ता ने कई मौकों पर कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन फिल्में दी। लेकिन, लोग सिर्फ ‘बॉर्डर’ की बात करते हैं। यह अपमान की तरह है। जेपी दत्ता के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्मों को सिने प्रेमियों के सामने पेश किया। उन्होंने फिल्मों में हर रंग भरे और कोई कमी नहीं छोड़ी। 1985 में ‘गुलामी’ फिल्म से शुरू हुआ उनका सफर, ‘यतीम’, ‘हथियार’, ‘बंटवारा’ और ‘क्षत्रिय’ तक पहुंचा। इसके बाद दुनिया के सामने ‘बॉर्डर’ आई। इस फिल्म ने कई महीनों तक दर्शकों को दीवाना बनाकर रखा। आज भी इसके चाहने वाले कम नहीं हैं। जेपी दत्ता ने देशभक्ति फिल्में बनाई और मल्टी-स्टारर थीम रखी। उनकी मल्टी-स्टारर फिल्म में सभी कलाकारों को उचित स्क्रीन टाइम मिला और सभी के हिस्से में बेहतरीन शॉट्स और डायलॉग भी आए। ‘बॉर्डर’ के बाद जेपी दत्ता ने युद्ध पर ही बेस्ड फिल्म ‘रिफ्यूजी’ का निर्माण किया। इसमें अभिषेक बच्चन और करीना कपूर पहली बार रुपहले पर्दे पर साथ दिखे। फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन, इसे समीक्षकों ने पसंद किया। इसके बाद जेपी दत्ता ने कारगिल पर आधारित फिल्म ‘एलओसी’ बनाई। एक बार फिर जेपी दत्ता की कलाकारी दिखी और दर्शक सिनेमाघरों के बाहर फिल्म देखने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। जेपी दत्ता सिर्फ देशभक्ति फिल्म तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने साल 2006 में ‘उमराव जान’ फिल्म बनाई, इसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी दिखी और फिल्म देखने वाले हर शख्स को अपना दीवाना बना गई। जेपी दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी भी ‘बॉर्डर’ का सीक्वल नहीं बनाएंगे। लेकिन, ऐसी खबरें आ रही है कि वह ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनाने में जुटे हैं। ‘बॉर्डर 2’ नाम से आने वाली इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो भी 23 अगस्त को सामने आया था। इस फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading