38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहॉलीवुड

लीडरशिप में महिलाओं की अहमियत को देख अभिभूत : प्रियंका

लंदन, 26 जनवरी | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस उन महिलाओं के बारे में जानकर अभिभूत हैं, जिन्होंने भारतीय संविधान की संरचना में मदद की है। प्रियंका का कहना है कि लीडरशिप या नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका को समझना वाकई में ज्ञानवर्धक रहा है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “मैं उन महिलाओं के बारे में काफी कुछ पढ़ रही हूं, जो दुनिया में शासन-विधि का हिस्सा रही हैं, जिन्होंने अपने काम से समुदायों और देश को प्रभावित किया है। सत्ता में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी ज्ञानवर्धक और अभिभूत कर देने वाला है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं एक दिलचस्प जानकारी को साझा करना चाहूंगी, जिसे मैंने हाल ही में पढ़ा है और मैंने इससे जो कुछ भी सीखा है, उसे पोस्ट करने का आज एक परफेक्ट दिन है। क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली संविधान सभा में 15 महिलाएं थीं, जिन्होंने संविधान के निर्माण में मदद दी थी।”

प्रियंका आखिर में लिखती हैं, “यह काफी प्रेरणादायक और इन महिलाओं के प्रयासों को याद करने का एक सही दिन है, जिन्होंने भारत के मूलभूत सिद्धांतों के निर्माण में मदद की थी। हैप्पी रिपब्लिक डे।”

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading