19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

बाबर आजम की बढ़ती मुश्किलें, दूसरी बार छोड़ी कप्तानी, अब आगे क्या है प्लान?

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। खामोश बल्ला और फ्लॉप कप्तानी से जूझ रहे पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का भाग्य इन दिनों उनका साथ नहीं दे रहा। एक समय था जब उनकी तुलना स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से की जाती थी, और अब पाकिस्तान ही उनकी ‘फजीहत’ कर रहा है। बाबर अब वनडे और टी20 में पाकिस्तान के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इसकी वजह उन पर हावी होता दबाव था क्योंकि हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है, यहां तक कि उनका खुद का देश भी उनके खिलाफ है। ये दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने की जानकारी बाबर आजम ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। हालांकि, यह बात जगजाहिर है कि बाबर पर कप्तानी छोड़ने के लिए दबाव दिया जा रहा था। इसका मुख्य कारण हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से कभी न भूलने वाली घरेलू शिकस्त थी जिसमें उनका बल्ला खानोश रहा था। आंकड़ों की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खराब नहीं रहा, लेकिन लगातार बड़े इवेंट में फ्लॉप होना और अमेरिका से टी 20 विश्व कप में बुरी तरह से हार जाना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। बाबर ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे प्यारे फैन्स, मैं आज आपसे एक अहम बात शेयर कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले महीने मैंने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी थी। “इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस जिम्मेदारी से हटकर अपने खेल पर ध्यान दूं। कप्तानी मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इससे मेरा वर्कलोड काफी बढ़ गया था। अब मैं अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना और खेल का लुत्फ उठाना चाहता हूं। खेल के साथ-साथ अब मेरा फोकस अपने परिवार के साथ समय बिताना भी है, जिससे मुझे खुशी मिलती है।” आजम ने आगे कहा कि अब वह आगे अपने खेल पर ध्यान देना चाहेंगे और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बाबर टीम में किस भूमिका में नजर आते हैं क्योंकि लंबे समय से फ्लॉप शो के बाद टीम प्लेइंग-11 में अपनी जगह बनाये रखना उनके लिए आसान नहीं होगा। जबकि, बाबर की जगह लिमिटेड ओवरों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अगला कप्तान कौन होगा इसे लेकर बोर्ड ने फिलहाल किसी तरह की घोषणा नहीं की है।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading