22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

नागा-सामंथा के तलाक वाली टिप्पणी पर बिफरा अक्किनेनी परिवार, मंत्री सुरेखा के बयान को बताया हास्यास्पद और शर्मनाक

मुंबई, 3 अक्टूबर। नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु के तलाक पर तेलंगाना सरकार की मंत्री कोंडा सुरेखा की टिप्पणी को अक्किनेनी परिवार ने असंवेदनशील और शर्मनाक बताया है। नागा चैतन्य, उनके सुपर स्टार पिता नागार्जुन, सौतेली मां अमला और भाई ने बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस बीच मामले के तूल पकड़ते ही मंत्री ने अपना बयान वापस ले लिया। उन्होंने एक्स के माध्यम से दावा किया कि उनकी मंशा साफ थी। मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। सामंथा द्वारा उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद, कांग्रेस सरकार की मंत्री सुरेखा ने ‘एक्स’ पर अपना इरादा स्पष्ट किया। कहा टिप्पणियों का उद्देश्य उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि एक नेता द्वारा महिलाओं को नीचा दिखाने पर सवाल उठाना था। मंत्री ने सामंथा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल आत्म-शक्ति के साथ जीवन में जिस तरह से आगे बढ़ी हैं, उसकी प्रशंसा करती हैं, बल्कि उनके लिए एक आदर्श भी हैं। मंत्री ने लिखा, “यदि आप या आपके प्रशंसक मेरी टिप्पणियों से आहत हैं, तो मैं बिना शर्त अपनी टिप्पणियों को वापस लेती हूं।” सुरेखा की तलाक को लेकर दी गई टिप्पणी पर सामंथा के पूर्व पति चैतन्य नागा ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने बयान को हास्यास्पद, शर्मनाक और अस्वीकार्य माना। एक्स पर लिखा, ‘तलाक का फैसला किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला होता है। बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और मेरी पूर्व पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। यह फैसला शांति से हमारे अलग-अलग जीवन लक्ष्यों के कारण और दो परिपक्व वयस्कों के रूप में सम्मान और गरिमा के साथ आगे बढ़ने के हित में लिया गया। हालांकि, इस मामले पर अब तक कई निराधार और पूरी तरह से हास्यास्पद अनर्गल बातें हो रही हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपनी पूर्व पत्नी और अपने परिवार के प्रति गहरे सम्मान के कारण इस दौरान चुप रहा। आज मंत्री कोंडा सुरेखा गारु (महोदया) द्वारा किया गया दावा न केवल झूठा है, बल्कि यह पूरी तरह से हास्यास्पद और अस्वीकार्य है। महिलाओं का साथ दिया जाना चाहिए और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। मशहूर हस्तियों के निजी फैसलों को सुर्खियों में बने रहने के लिए उठाना शर्मनाक है।’ इससे पहले नागा चैतन्य की सौतेली मां अमला ने भी एक्स पर अपना गुबार निकाला था। उन्होंने इस बयान पर हैरानी जताते हुए राक्षसी प्रवृत्ति का उदाहरण माना था। उन्होंने कहा था, ये शर्मनाक है, अगर राजनेता ऐसा ही बयान देकर खुद को गिराते रहे और अपराधी की तरह खुद को दर्शाते रहे तो इस देश का क्या होगा? राहुल गांधी अगर आप इंसानियत में यकीन रखते हैं तो अपने नेताओं से शालीनता बनाए रखने को कहें और मेरे परिवार से माफी मांगने को कहें। अमला के बेटे और नागा के छोटे सौतेले भाई ने अपनी मां के पोस्ट पर कहा था कि आपके हरेक शब्द से मैं सहमत हूं। बता दें, इससे पहले नागा चैतन्य के सुपरस्टार पिता नागार्जुन ने कोंडा के बयान पर सख्त ऐतराज जताया था। उन्होंने इसे राजनीति चमकाने की कोशिश करार दिया था। सुरेखा ने बीआरएस नेता केटीआर पर फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए कहा था कि नागा -सामंथा के तलाक की वजह वो हैं और पूरा परिवार ये जानता है।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading