27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सलमान खान ने अपने फैंस को दिया तोहफा, ‘सिकंदर’ के बाद ‘किक 2’ में दिखेंगे भाईजान

मुंबई, 4 अक्टूबर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इसी बीच प्रशंसकों को एक और अच्छी खबर सुनाई गई है। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान की 2014 में आई फिल्म ‘किक’ के सीक्वल की घोषणा कर दी है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान का एक पोस्‍टर शेयर किया गया है। इस मोनोक्रोम तस्वीर में सलमान कैमरे की ओर पीठ करके खड़े हैं। 58 वर्षीय सुपरस्‍टार स्लीवलेस ब्लैक टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया कि यह एक शानदार ‘किक 2’ का फोटो शूट है जिसे फिल्‍म ‘सिकंदर’ के सेट से शेयर किया जा रहा है। बता दें कि 2014 में रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी “किक” नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी फिल्‍म थी। यह 2009 की तेलुगू फि‍ल्म का रीमेक थी। इस फिल्‍म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हुड्डा और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। सिकंदर की बात करें तो सलमान ने पिछले महीने अपने प्रशंसकों से साथ कुछ खास तस्‍वीरें शेयर की थी, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। शेयर की गई तस्‍वीरों में सलमान की फि‍जि‍क देखने लायक है। ‘गजनी’ के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगादॉस ‘सिकंदर’ का निर्देशन कर रहे हैं। भाईजान के साथ फिल्‍म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी नजर आएंगी। रश्मिका, काजल और सलमान निर्देशक एआर मुरुगादॉस के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। वहीं 2014 की ब्लॉकबस्टर ‘किक’ के बाद सलमान खान दूसरी बार साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर रहे हैं। सलमान को पिछली बार 2023 में ‘हाउसफुल 4’ फेम निर्देशक फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी एक्शन-कॉमेडी ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। फिल्म में पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, वेंकटेश दग्गुबाती, पलक तिवारी, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, भाग्यश्री, जगपति बाबू, आसिफ शेख और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading