22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

करीना कपूर खान ने सोहा के 46वें जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्‍यार

मुंबई, 4 अक्टूबर। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान ने खूबसूरत अभिनेत्री और अपनी ननद सोहा अली खान को उनके 46वें जन्‍मदिन पर ढेरों शुभकामानाएं दी हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई शानदार तस्‍वीरों को शेयर किया गया है। इस तस्वीरों में करीना के पति सैफ अली खान के साथ सोहा, उनके पति कुणाल खेमू, शर्मिला टैगोर और परिवार के सभी बच्चे दिखाई दे रहे हैं। “जब वी मेट” में जबरदस्त अभिनय करने वाली अभिनेत्री करीना ने वीडियो के बैकग्राउंड में “डांसिंग इन द फ्लेम्स” ऐड किया है। स्‍टार ने इसके कैप्शन में अपनी ननद पर प्‍यार बरसाते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोहा की बात करें तो उन्होंने 2004 में “दिल मांगे मोर” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें “रंग दे बसंती”, “खोया खोया चांद”, “99”, “तुम मिले”, “मिस्टर जो बी. कार्वाल्हो” जैसी फिल्मों में देखा गया। 2017 में उन्होंने अपनी पहली किताब “द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस” लिखी। इसके बाद उन्होंने 2017 में आदित्य केलगांवकर के निर्देशन में बनी एक लघु फिल्‍म “साउंडप्रूफ” में काम किया। सोहा अब जल्‍द ही नुसरत भरूचा अभिनीत “छोरी” के सीक्वल “छोरी 2” में नजर आएंगी। इसके पहले भाग में साक्षी नाम की एक गर्भवती महिला की कहानी बताई गई थी, जिसे एक सुदूर गांव में उसके ससुराल वालों द्वारा मार दी गई एक महिला की आत्मा ने परेशान कर रखा था। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में जहां साक्षी की कहानी खत्म हुई थी वहीं से “छोरी 2” की शुरुआत होगी। फिल्म में सोहा सहित पुराने और कुछ नए किरदार होंगे। “छोरी 2” का निर्देशन भी विशाल फुरिया ने किया है। करीना की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म निर्माता हंसल मेहता की मिस्ट्री-थ्रिलर “द बकिंघम मर्डर्स” में नजर आई थी। इस फिल्म को करीना कपूर खान, शोभा कपूर और एकता कपूर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और महाना फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। वह ‘ऑल द बेस्ट’ फेम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन अभिनीत ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इस एक्शन-ड्रामा में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, दयानंद शेट्टी और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading