28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में दो बम ब्लास्ट में 3 की मौत, 13 घायल

काबुल, 27 जनवरी | अफगानिस्तान में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में तीन लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। राजधानी शहर काबुल में बुधवार सुबह हुए एक आइईडी ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। काबुल के पुलिस प्रवक्ता फरदौस फरामाज ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को ये जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आइईडी रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया। काबुल पुलिस की एक आपराधिक जांच विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

उधर दक्षिण अफगानिस्तान में स्थित उरुजगन प्रांत में, इसी तरह की एक घटना में मंगलवार रात को दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

प्रांत के गवर्नर मोहम्मद उमर शिर्ज़ाद ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी तिरिन कोट के पुलिस जिला 1 में हुए विस्फोट में पुलिस पिकअप वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। घायलों को इलाज के लिए तिरिन कोट में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading