25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘बिग बॉस 18’ शो में क्या करने जा रही हैं चुम दरांग?

मुंबई, 7 अक्टूबर । ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों की एक्टर चुम दरांग ने लेखकों को अपनी सलाह दी है। उन्होंने आईएएनएस से इस बात पर चर्चा की है कि किस तरह पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। पूर्वोत्तर की प्रतिभाओं को बॉलीवुड में अधिक भूमिकाएं मिलने के बारे में चुम ने आईएएनएस से कहा, “इसके लिए लेखकों को अधिक मेहनत करनी होगी, कुछ किरदार बदलने होंगे और फिर पूर्वोत्तर के लोगों के लिए अधिक लिखना होगा। मुझे लगता है कि चीजें वैसे भी बदल रही हैं।” सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो में उन्हें क्या प्रेरणा मिली? इस बारे में उन्होंने कहा, “बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसे लोग देखते हैं। यह एक बहुत बड़ा शो है। मेरे शो में आने से लोग मेरे गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश के बारे में अच्छे तरीके जान जाएंगे। यहां आकर लोगों को अपने गृह राज्य के बारे में बताना शानदार तरीका होगा।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा उद्देश्य है कि अगर लोग मुझे शो में देखेंगे तो वे मेरे बारे में जानने के लिए उत्सुक होंगे। मेरा यही उद्देश्य है कि भारत के पूर्व में अरुणाचल प्रदेश नाम की एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां भारत में सबसे पहले सूरज उगता है। मैं चाहती हूं कि लोग इसके बारे में जानें। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। लोग मेरे और मेरे गृह राज्य के बारे में और जानना चाहते थे।” कई सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली चुम खुद को “मजेदार और थोड़ा चिड़चिड़ा” बताती हैं। उन्होंने कहा, “इसके लिए आपको मुझे देखना होगा। हाउस के अंदर मेरी यात्रा को देखना होगा। मुझे लगता है कि एक व्यक्ति के रूप में मैं मिलनसार हूं, मैं मजेदार हूं। कभी-कभी मैं थोड़ी चिड़चिड़ी हो जाती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं मजेदार हूं।” उनके अंदर सबसे बड़ी उत्सुकता यह थी कि वह सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से देख पाएंगी। उन्होंने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा उन्हें स्क्रीन पर देखा है। वह शो में मस्ती करने, खेल को ठीक से खेलने और नए दोस्त बनाने के लिए उत्सुक हैं।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading