19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

जैकी श्रॉफ ने वायुसेना दिवस पर अपने ससुर और एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त को दी श्रद्धांजलि

Jackie Shroff pays tribute to father-in-law’s fearless spirit on Air Force Day

मुंबई, 8 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्राफ ने अपने ससुर रंजन दत्त सहित उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। रंजन दत्त भारतीय वायुसेना में एयर वाइस मार्शल रह चुके हैं। ज्ञात हो कि 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। जैकी श्राफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने ससुर की कई तस्वीरों का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “जैसा कि हम भारतीय वायु सेना की भावना का जश्न मनाते हैं, हम भारत के आसमान में अग्रणी रहे एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त की विरासत का सम्मान करते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के युद्धक्षेत्रों से लेकर आधुनिक आईएएफ तक, एयर वाइस मार्शल दत्त के योगदान ने हमारे देश की वायु शक्ति को आकार दिया है। देश के शुरुआती भारतीय अधिकारियों में शुमार रंजन दत्त ने दूरदर्शिता और साहस के साथ वायु सेना का नेतृत्व किया, जिससे भारतीय वायुसेना को एक महत्वपूर्ण शक्ति में बदलने में मदद मिली। हमारे बेड़े को आधुनिक बनाने और हमारी वायु रक्षा को मजबूत करने में उनके प्रयास वायु योद्धाओं की पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।” उन्होंने आगे लिखा, “रंजन दत्त भारतीय वायुसेना की असीम क्षमता में विश्वास करते थे और आज हम उनके समर्पण के कारण ही ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। इस वायुसेना दिवस पर हम एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त की निडर भावना और हमारे आसमान की रक्षा करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं।” रंजन दत्त बंगाली पृष्ठ भूमि से आते थे। उन्होंने एयर वाइस मार्शल के रूप में कार्य किया, भारतीय वायु सेना के अधिकारी और वीर चक्र पुरस्कार विजेता रंजन दत्त ने बेल्जियम की क्लाउड मैरी दत्त डी कैवे से विवाह किया था। उनकी बेटी आयशा श्रॉफ है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में कैप्शन दिया, “जयहिंद आयशा श्राफ” इसके साथ ही उन्होंने इंडियन एयर फोर्स, इंडियन एयर फोर्स डे, हीरोज, जय हिंद भारत हैश टैग का इस्तेमाल किया।

अन्य ख़बरें

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

अरुणाचल में चीनी गतिविधियों की रिपोर्ट पर सीपीआई महासचिव डी. राजा ने जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading