22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजरायल के बंदरगाह शहर पर हमने किया ड्रोन हमला: इराकी आतंकवादी समूह

बगदाद, 10 अक्टूबर। शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक (आईआरआई) ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक “महत्वपूर्ण” स्थल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने बुधवार रात एक बयान में कहा कि यह हमला “फिलिस्तीन और लेबनान वासियों के समर्थन में” किया गया। साथ ही कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वो “दुश्मन के गढ़ों” को निशाना बनाते रहेंगे। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में टारगेट स्थल के बारे में और विवरण नहीं दिया गया है तथा किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं दी गई। इससे पहले, इराकी आतंकवादी समूह ने इजरायल के चार “महत्वपूर्ण” स्थलों पर चार ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। 7 अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी में इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के शुरू होने के बाद से, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में, इस इलाके में स्थित इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बार-बार हमला किया है। इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ मुहिम तेज किए जाने के बाद मिलिशिया ने इजरायली शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment