June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

खमरिया अंतर्गत सट्टा लिखते सटोरिया पकड़ा गया, नगद 16 हजार 800 रूपये जप्त

जबलपुर 29 जनवरी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री अगम जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राॅझी मो. इसरार मंसूरी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी खम्हरिया के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा 1 सटोरिए को गिरफ्तार कर 16 हजार 800 रूपये तथा सट्टा पट्टी जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।

थाना प्रभारी खम्हरिया उप निरीक्षक निरुपा पाण्डे ने बताया कि 28-1-2021 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पिपरिया सोनपुर मोड़ के पास 1 व्यक्ति सट्टा लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान दबिस दी जहाॅ 1 व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते मिला जिसे घेरांबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम भरत खत्री उर्फ बबलू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया एच. पी. गैस गोदाम के पास खम्हरिया बताया जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी 16 हजार 800 रूपये जप्त करते हुये धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

अन्य ख़बरें

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

बारात में शराब के लिए रुपये मांगने पर विवाद, धारदार हथियार से हमला, पांच लोग घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading