17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम योगी से मिले भाजपा विधायक नंदकिशोर, डासना मंदिर की घटना के सभी पहलुओं से अवगत कराया

लखनऊ, 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली से सटे गाजियाबाद के डासना मंदिर की घटना के सभी पहलुओं से अवगत कराया। भाजपा विधायक ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। नंदकिशोर ने कहा, “सीएम योगी से मुलाकात कर डासना मंदिर के सभी पक्षों से अवगत कराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में शांति बना कर रखने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपनी मुलाकात के दौरान सीएम योगी के साथ एक फोटो भी शेयर की। बता दें कि पैगंबर मोहम्‍मद के खिलाफ कथित बयान को लेकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद डासना में मंदिर इलाके में तनाव फैल गया था। यति नरसिंहानंद डासना मंदिर के पुजारी हैं। यति नरसिंहानंद की टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बाद विधायक नंद किशोर गुर्जर समेत डासना मंदिर समिति की ओर से महापंचायत आयोजित की गई थी। महापंचायत में शामिल विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा था कि हिंदुओं की अस्मिता पर हमला करने वालों पर एनएसए लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार, भारत में रहने वाले दस करोड़ रोहिंग्या बांग्लादेशियों को निकाला जाना चाहिए, जिन्हें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में वोट के लिए बसाया है। मंदिरों और हिंदुओं की अस्मिता पर हमला करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और कम से कम मृत्यु दंड की सजा दी जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार, रविवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर को नरसिंहानंद के समर्थन में डासना मंदिर जाते समय रोक लिया गया था। ज्ञात हो कि चार अक्टूबर को रात में डासना मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने कथित रूप से मंदिर पर पथराव किया था।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading