22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम योगी के दंगा मुक्त प्रदेश की खुली पोल : इमरान मसूद

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह बहुत दुखद घटना है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो डाले जा रहे हैं, बहुत ही भयावह है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी के दंगा मुक्त प्रदेश का दावा कहां चला गया। उनकी नाक के नीचे दंगा हो रहा है। खुलेआम दंगाइयों को छूट मिली हुई है। कुछ लोगों की मृत्यु हुई है। लोगों के घर जला दिए और खुलेआम दंगाई उपद्रव करते हुए घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन कहां और क्या कर रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह देखना चाहिए।” किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि चढूनी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्या नतीजा मिला है। यह सबने देखा है। मेरा मानना है कि जहां जरूरत हो वहां वो बोले तो बेहतर रहेगा। मुझे चढूनी के बयान पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading