19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

काम पर लौटीं ‘मॉम’ दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह दिखे साथ

मुंबई, 15 अक्टूबर। दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी! हाल ही में मां बनीं दीपिका काम पर लौट आई हैं। मंगलवार को दीपिका पादुकोण के पति और इंडस्ट्री के ‘सिम्बा’ रणवीर सिंह ने अपने नए विज्ञापन का एक वीडियो शेयर किया। दोनों साथ में हैं। शेयर किए गए पोस्ट पर देखते ही देखते फैंस ने कमेंट्स की बरसात कर ‘पीकू’ एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया। शेयर किए गए पोस्ट पर एक फैन ने लिखा ‘सबसे शानदार जोड़ी’। एक अन्य ने ‘यह बहुत प्यारा है’। यही नहीं कई प्रशंसकों ने जोड़े से अपनी नवजात बच्ची का नाम बताने का भी अनुरोध किया। एक यूजर ने कहा ‘अरे रणवीर, आपकी बच्ची का नाम क्या है? हम फैंस बेबी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बता दें कि साल 2018 में रणवीर और दीपिका ने एक दूजे का हाथ थामा था। 8 सितंबर को उनकी बेटी का जन्म हुआ। हाल ही में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक्ट्रेस ने नींद की कमी का जिक्र किया था। कहा था कि वो ठीक से सो नहीं पा रहीं। अपनी ‘लाइव लव ऑफ लेक्चर’ सीरीज के दौरान दीपिका ने बताया कि कैसे लगातार नींद की कमी और बर्न आउट ने उन्हें प्रभावित किया है, यहां तक कि उनके निर्णय लेने की क्षमता को भी प्रभावित किया है। पठान एक्ट्रेस ने कहा था ‘जब आप नींद से वंचित होते हैं या बर्न आउट होते हैं तो आप जो निर्णय लेते हैं वह प्रभावित होते हैं और मुझे लगता है कि कभी-कभी मैं वास्तव में इसे महसूस कर सकती हूं।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि कुछ खास दिनों में जब मैं तनाव महसूस करती हूं या बर्न आउट होती हूं क्योंकि मैंने पर्याप्त नींद नहीं ली है या सेल्फ-केयर को नजरअंदाज किया है… तो मैं बता सकती हूं कि मेरी निर्णय लेने की क्षमता कुछ हद तक प्रभावित हो रही है।‘ दीपिका पादुकोण मां की जिम्मेदारी निभाते हुए सिल्वर स्क्रीन पर भी छाने को तैयार हैं। वो रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। दीपिका फिल्म में शक्ति शेट्टी उर्फ लेडी सिंघम का किरदार निभाती नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading