34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय उड़ान 28 फरवरी तक निलंबित रहेंगी

नई दिल्ली, 29 जनवरी | भारत ने गुरुवार को निर्धारित वाणिज्यिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और डीजीसीए द्वारा अनुमोदित विशेष उड़ानों पर लागू नहीं होगा।”

बयान के अनुसार, “हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गो पर स्थिति के आधार पर अनुमति दी जा सकती है।”

वर्तमान में, भारत ने कई देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौतों पर हस्ताक्षर किया है।

इस प्रकार की व्यवस्था दोनों देशों के नागरिकों को किसी भी दिशा में यात्रा करने की अनुमति देती है।

कोविड -19 के प्रसार की वजह से देशव्यापी तालाबंदी के कारण 25 मार्च, 2020 को यात्री हवाई सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

हालांकि, घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई से फिर से शुरू कर दी गई थीं।

अन्य ख़बरें

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: सिर्फ 123 रन बनाकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर दर्ज की रोमांचक जीत

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

Newsdesk

पीओके में बढ़ता जनाक्रोश, इस्लामाबाद के हस्तक्षेप के खिलाफ गहराया असंतोष: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading