17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा को उतारा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। कांग्रेस ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा उप-चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा, पार्टी की तरफ से केरल की पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस ने पलक्कड़ से राहुल मम्कुटथिल और राम्या हरिदास को प्रत्याशी बनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को वायनाड लोकसभा सीट पर उप-चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड से दोबारा जीते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उन्होंने वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीत हासिल की थी। उन्होंने दोनों में से रायबरेली सीट को ही अपने पास रखने का फैसला किया था। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर दो बार 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस लोकसभा चुनाव में वह वायनाड के साथ रायबरेली लोकसभा सीट पर विजयी रहे। इसके बाद उन्हें नियमों के मुताबिक, एक सीट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के लिए उन्होंने वायनाड का चयन किया और रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला किया। रायबरेली उनकी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट है। राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण वायनाड में उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading