23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ट्यूनीशिया में ट्रक-कार के बीच जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

ट्यूनिस, 16 अक्टूबर। ट्यूनीशिया के सिदी बौजिद प्रांत में एक कार और ट्रक के बीच जोदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रांत के नागरिक सुरक्षा के एक सूत्र के हवाला से बताया कि दुर्घटना मंगलवार को सिदी अली बेन औन शहर में हुई। शहर में कार की टक्कर मेडिसिन ले जा रहे ट्रक से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की सिदी बौजिद के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा क्षेत्र में घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के कारण हुआ। ट्यूनीशिया में सड़क हादसों की दर सबसे ज्यादा है। ट्यूनीशियाई नेशनल ट्रैफिक ऑब्जर्वेटरी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 13 अक्टूबर तक 4,165 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं है, जिसमें 888 लोगों की मौत हुई है और 5,794 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले 21 फरवरी 2024 को ट्यूनीशिया में ट्रक-कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना गेब्स प्रांत और दक्षिण-पश्चिमी केबिली प्रांत को जोड़ने वाली मुख्य हाईवे पर हुई थी। बता दें कि सितंबर महीने के अंत में ट्यूनीशियाई रेडियो मोजेक एफएम ने बताया था कि ट्यूनीशियाई तट रक्षकों ने दक्षिण-पूर्वी ट्यूनीशिया में जेरबा द्वीप के पास डूबी एक नाव से तीन शिशुओं सहित 12 अप्रवासियों के शव बरामद किए थे। ट्यूनीशियाई नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हौसेमेद्दीन जब्ली ने रेडियो को बताया था, “ऑपरेशन के दौरान कुल 29 अप्रवासियों को बचाया गया था।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में बाल यौन शोषण मामलों में सजा की दर बेहद कम, बढ़ रहीं घटनाएं

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और भूटान के राजा ने थिम्पू के ताशिचो द्जोंग में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading