20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

परिवार संग छुट्टियां मना रहीं करीना ने बताया उनके लिए जश्न का मतलब क्या?

मुंबई, 17 अक्टूबर। करीना कपूर खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ा अपडेट सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। परिवार संग बेबो छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने स्नैपशॉट के जरिए अपनी दुनिया दिखाई है। बेबो के साथ उनके दोनों बच्चे और पति सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में ‘जब वी मेट’ अभिनेत्री ने पति सैफ और बड़े बड़े टिम की तस्वीर शेयर की है। एक खास कैप्शन के साथ इन्हें पोस्ट किया। लिखा- मेरी तरह का जश्न। करीना और सैफ 16 अक्टूबर को अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। परिवार की तस्वीरें तब ली गईं, जब वे किसी अज्ञात जगह पर छुट्टियां मनाने जा रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना की अगली बड़ी रिलीज ‘सिंघम अगेन’ है। इस अपकमिंग पुलिस-ड्रामा में करीना कपूर के साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ समेत अन्य कलाकार अहम किरदार में हैं। ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर 7 अक्टूबर को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान आउट हुआ था। ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। जिसका सीधा मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होगा।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading