20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीयहॉलीवुड

स्पोर्ट्स बायोपिक में बॉक्सर क्रिस्टी मार्टिन की भूमिका निभाएंगी सिडनी स्वीनी

मुंबई, 17 अक्टूबर। हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी इन दिनों अपनी मांसपेशियों पर काम कर रही हैं। वो बॉक्सर क्रिस्टी मार्टिन के जीवन पर बन रही फिल्म का टाइटल रोल निभाएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी कड़ी मेहनत का दीदार कराया! ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बॉक्सिंग स्किल्स से रूबरू करा रही हैं। साझा की गई तस्वीरों में सिडनी का हेयर स्टाइल 1990 के दशक की याद करा रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा कर स्वीनी ने कैप्शन में लिखा ‘खैर झाड़ियों में कुछ पप्स की बदौलत बिल्ली बैग से बाहर आ गई है, इसलिए यहां मेरी फिल्म से एक छोटा सा बीटीएस है, जिस पर मैं अभी काम कर रही हूं।‘ स्वीनी डेविड मिचॉड द्वारा निर्देशित एक अनटाइटल्ड स्पोर्ट्स बायोपिक में मार्टिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसका निर्माण हाल ही में शुरू हुआ है। मार्टिन एक पूर्व मुक्केबाज हैं, जिन्होंने 1989-2012 तक दमदार तरीके से खेला और साल 2009 में सुपर वेल्टरवेट वर्ग में विश्व चैंपियन रहीं। स्वीनी ने बायोपिक के बारे में लिखा ‘मैं पिछले कुछ महीनों से एक अविश्वसनीय और शानदार महिला की कहानी को जीवंत करने की ट्रेनिंग में डूबी रही हूं – एक सच्ची चैंपियन जिसने रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी।‘ स्वीनी ने कहा ‘उनकी लाइफ जर्नी की इस पॉजिटिव स्टोरी को आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।’ ‘जल्द ही आपके लिए और भी बहुत कुछ आने वाला है।’ साल 2020 में मार्टिन को ‘इंटरनेशनल बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम’ के लिए चुना गया था। अपकमिंग बायोपिक में जेम्स मार्टिन के रूप में बेन फोस्टर, मेरिट वीवर, कैटी ओ’ब्रायन, एथन एम्ब्री, जेस गैबोर, चाड एल. कोलमैन और टोनी कैवेलेरो भी नजर आएंगे। साल 2010 में क्रिस्टी मार्टिन पर उनके पति जेम्स मार्टिन ने हमला किया था। हालांकि, वह बच गई थीं। जेम्स ने क्रिस्टी को कई बार चाकू मारा था और फ्लोरिडा स्थित उनके घर में गोली भी मार दी थी, लेकिन वह बच गईं। 2012 में जेम्स को हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया गया और 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading