27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सलमान खान ने धमकी के बीच फिर शुरू की शूटिंग, जानें कैसे हो रही एक्टर की सुरक्षा

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। बाबा सिद्दीकी की हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान खान की सुरक्षा को लेकर शूटिंग के सेट पर कड़ा पहरा है। बताया जा रहा है कि सलमान को घर से लेकर शूटिंग के रास्ते तक में कड़ी सुरक्षा के बीच सफर करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं बॉलीवुड सुपरस्टार की सुरक्षा किस तरह से हो रही है। सलमान खान को मुंबई पुलिस से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। सलमान खान के साथ उनका करीबी बॉडीगार्ड शेरा भी हर समय साथ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद उनकी सुरक्षा का काफी ख्याल रखा जा रहा है। सलमान खान के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इसके अलावा सलमान की सुरक्षा को कई लेयर में रखा गया है। सलमान खान को मिली वाई प्लस सुरक्षा में 11 जवानों की तैनाती की गई है, जिनके पास आधुनिक हथियार हैं। जबकि सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को दूसरे लेयर में रखा गया है। इसके बाद बॉलीवुड स्टार की प्राइवेट सिक्योरिटी का नंबर आता है। इसमें करीब 30 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि सलमान जब कहीं जाते हैं तो उन्हें तुरंत गाड़ी से उतरने की इजाजत नहीं है। सुरक्षाकर्मी पहले आसपास की जांच करते हैं, जब सुरक्षाकर्मियों द्वारा हरी झंडी दी जाती है, तो वह अपनी गाड़ी से उतरते हैं। इससे पहले शुक्रवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता के नाम पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वाट्सएप नंबर पर भेजे गए संदेश में कहा गया कि इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। मैसेज में चेतावनी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading