September 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्रिटेन में कोरोना के 23,275 नए मामले दर्ज

लंदन, 31 जनवरी | ब्रिटेन में कोरोना से अन्य 23,275 लोग संक्रमित हुए हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 3,796,088 तक पहुंच गई है। आधिकारिक आंकड़ों में इनका खुलासा हुआ है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा, इस बीच ब्रिटेन में कोरोना से 1,200 अन्य मरीजों की जानें भी गई हैं, जिसके साथ ही यहां मरने वालों की कुल संख्या 105,571 हो गई है। इस आंकड़े में केवल वहीं मौतें शामिल हैं, जो अपने पॉजिटिव टेस्ट के 28 दिनों के अंदर मारे गए हैं।

बात करें अगर वैक्सीन की तो, यहां देश में 83 लाख से अधिक लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन का पहला टीका लग चुका है। ब्रिटेन की योजना फरवरी के मध्य तक उन 1.5 करोड़ लोगों को कोरोना का पहला टीका मुहैया कराने की है, जिनमें संक्रमण की चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा है और आने वाले पतझड़ तक सभी वयस्कों को टीका उपलब्ध कराए जाने की भी योजना है।

शनिवार को यहां के एक विशेषज्ञ ने बताया कि देश के कुछ स्थानों पर प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक दुनिया में कोरोना का खतरा बना रहेगा।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में वैश्विक स्वास्थ्य नीति के सहायक प्रोफेसर क्लेयर वेनहम ने स्काई न्यूज को बताया, “हमें अभी भी कुछ प्रतिबंधों के बीच रहना है जैसे कि यात्राओं पर प्रतिबंध, सीमा पर प्रतिबंध इत्यादि। टीकाकरण हो जाने के बाद भी जब तक दुनिया में कोरोना का वजूद है, तब तक हमें सावधानी से रहना है।”

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में डेंगू के प्रकोप से पांच और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 107

Newsdesk

पाकिस्तान: हिंदू युवती के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और शादी के मामले ने बढ़ाई चिंताएं

Newsdesk

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, ये आयुर्वेदिक सावधानियां बरतें: डायरेक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading