23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कानपुर में महिला हेड कांस्टेबल से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

कानपुर, 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ मनाने के लिए घर आ रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप की घटना का सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है। महिला हेड कांस्टेबल अयोध्या से करवा चौथ मनाने के लिए अपने ससुराल कानपुर आ रही थी। गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसका बलात्कार किया। विरोध करने के दौरान हाथापाई में महिला पुलिसकर्मी का एक दांत भी टूट गया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। बता दें कि जब आरोपी पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था, महिला हेड कांस्टेबल ने पूरे बल के साथ उसका विरोध किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे महिला का एक दांत टूट गया। महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोपी की उंगली काट ली और शोर मचाने लगी। पीड़िता के शोर पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पूरी घटना को लेकर एडीसीपी कानपुर दक्षिण मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर अयोध्या जनपद में तैनात है। वह अपने गांव बुधेड़ा सादे कपड़ों में जा रही थी। रात का समय था और पीड़िता के ही गांव का रहने वाले कल्लू उर्फ धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आगे बताया कि सूचना पाकर तुरंत मौके पर लोकल थाना पुलिस और एसीपी पहुंचे। सर्च ऑपरेशन चलाकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के सामने हाजिर करके उसका रिमांड लेकर जेल भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र की मजबूत प्रदर्शन से मिली रफ्तार

Newsdesk

‘कृष्ण’ नाटक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचेगा संस्कृति और धर्म का संदेश : शोभा दीपक सिंह

Newsdesk

‘सब कुछ एक ही झटके में बह गया, 30-35 किमी का क्षेत्र हुआ तबाह’, बाढ़ के बाद नेपाल में राहत और बचाव कार्य जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading