26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

पंजाब में जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 70 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 31 जनवरी | पंजाब पुलिस की अपराध नियंत्रण इकाई ने रविवार को मोहाली जिले में एक जुआ रैकेट का भंडाफोड़ कर एक मैरिज पैलेस से 10 महिलाओं सहित 70 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 8.42 लाख रुपये नकद, 47 वाहन, 40 शराब की बोतलें, ताश की गड्डी और लैपटॉप जब्त किए।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि जुआ और अनैतिक तस्करी में शामिल सभी लोगों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है।

खुफिया जानकारी के आधार पर, क्राइम कंट्रोल यूनिट के प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर बनुर के बाहरी इलाके में स्थित जीरकपुर की ओर स्थित न्यू लाइफ मैरिज पैलेस में छापे की कार्रवाई की गई।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading