20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक गिरा

मुंबई, 25 अक्टूबर। भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सीमित दायरे में खुलने के बाद दोपहर के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 766.69 अंक या 0.96 प्रतिशत गिरने के बाद 79,298.47 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 270 अंक या 1.11 प्रतिशत गिरने के बाद 24,129.40 पर आ गया है। निफ्टी बैंक की बात करें तो यह 943.10 अंक या 1.83 प्रतिशत गिरने के बाद 50,588 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,024.95 अंक या 1.82 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 55,324.80 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 382.50 अंक या 2.10 प्रतिशत गिरने के बाद 17,866.65 पर आ गया है। बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। एनएसई पर दिन के कारोबार में करीब 302 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 2187 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, मीडिया, इंफ्रा सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी हो रही है।

निफ्टी पैक में इंडसइंड बैंक टॉप लूजर बना हुआ है। इंडसइंड बैंक के शेयर शुक्रवार को 18.54 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद 1,042.70 रुपये पर आ गए। ऋणदाता ने सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, श्री राम फाइनेंस और बीपीसीएल के शेयर्स में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी फिन सर्विसेज और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली थी। बीएसई का सेंसेक्स 74.14 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के बाद 80,139.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 18.65 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,418.05 पर कारोबार की शुरुआत कर रहा था। बाजार के जानकारों के अनुसार, “एफआईआई द्वारा भारी, निरंतर और अभूतपूर्व बिकवाली के साथ, जो इस महीने 24 तारीख तक 98085 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम नहीं कर रही है।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading