26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

भूमि पेडनेकर का सिंगापुर के क्लब में दिखा अलग अंदाज, झूम के गाया ‘कभी खुशी कभी गम’ का गाना

मुंबई, 25 अक्टूबर। फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भूमि के इंस्टाग्राम पर 9.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने शुक्रवार को कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सिंगापुर के कराओके क्लब में बॉलीवुड का सुपरहिट गीत गाते हुए नजर आ रही हैं। भूमि इस दौरान काफी आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने हाथ में माइक थाम इस गीत को पूरी ऊर्जा के साथ गाया है। भूमि ने वर्ल्ड इकनोमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर्स समिट की झलकियां भी शेयर की। एक्ट्रेस इसमें कभी खुशी कभी गम का गीत बोले चूड़ियां गाती दिख रही हैं। जहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। कथित तौर पर अभिनेत्री ने समिट के लिए सिंगापुर जाने से पहले लंदन में दिवाली मनाई। भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, लंदन टू सिंगापुर के वो 10 दिन। काफी कुछ अनुभव करने का मौका मिला। भूमि पेडनकर ने रोमांटिक कॉमेडी ‘दम लगा के हईशा’ में आयुष्मान खुराना के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। जहां उन्होंने एक दुल्हन का किरदार निभाया था, जिसका वजन काफी ज्यादा था। वह ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और कौन’, ‘सांड की आंख’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। क्राइम थ्रिलर ‘भक्षक’ में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई। भूमि जल्द ही मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगी। बता दें कि भूमि पेडनेकर हिन्दी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म की हैं। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ वो द लेडी किलर में दिखाई दी ती। भूमि ने अर्जुन के साथ इस फिल्म में कई इंटीमेट सीन भी दिए थे। हालांकि, फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी।

अन्य ख़बरें

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

चीन सीमा पर आईटीबीपी प्रमुख की टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण, किसी विशेष घटना से जुड़ा नहीं मामला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading